एयरो इंडिया शो 2019’ बेंगलुरु में राफेल ने भरी उड़ान


एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एयर शो 'एयरो इंडिया 2019'  बेंगलुरु में शुरू हो गया है. राफेल लड़ाकू विमान ने एयरो इंडिया शो में उड़ान के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहे  इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत रक्षा कारोबार के लिए एक बड़ा बाजार है.




सीतारमण ने रक्षा
निवेशकों को एयरो स्पेश और अन्य क्षेत्र के पूंजी निवेश करने के लिए आमंत्रित किया
और कहा कि भारत में विनिर्माण में मदद कर सकते हैं.





एयरो इंडिया 2019 शो 20 फरवरी तक चलेगा. इसमें अमेरिका की बोइंग और
फ्रांस की राफेल समेत दुनियाभर की 100
से ज्यादा विमान
कंपनियां भाग ले रही हैं लेकिन एयरो इंडिया 2019 के कार्यक्रम में
सूर्य किरण विमान हिस्सा नहीं लेंगे.बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के एयर शो में ‘The
salt aviation’ अपने बिजनेस जेट
फैल्कन 2000 प्रदर्शन करेंगे. इनके अलावा Airbus 295, H-145 हेलिकॉप्टर और Airbus
H-135 जैसे एयरक्राफ्ट फ्रांस से पेश होने की उम्मीद
है.





पांच दिनों तक चलने
वाले एयरो इंडिया शो के 12वें संस्करण में वायुसेना, एचएएल और फ्रांस के अलावा अमेरिका के F/A-18
सुपर हॉर्नेट भी
उड़ान भरेंगे. भारतीय वायुसेना के सारंग विमानों के अलावा ब्रिटेन की याकोल्व्स
टीम भी एयरोबेटिक प्रदर्शन करेंगे.


Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे