गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद




जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी.
सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं."
सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद
किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़, टोंक और नागौर जिलों में सर्वाधिक खरीद केन्द्र खोले गए हैं.
गेहूं की खरीद 1 अप्रेल से
राज्य में 1 अप्रेल से गेहूं खरीद भी प्रारम्भ की जा रही है. इसके लिए 217 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें से राजफैड द्वारा 60 केन्द्रों पर खरीद की जाएगी. 15 मार्च से कोटा संभाग में गेहूं की खरीद शुरू होगी. किसानों से 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी.
90 दिनों तक होगी खरीद
राज्य सरकार द्वारा किसानों की मांग और उनकी उपज को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार से शीघ्र ही चना और सरसों खरीद के लिए अनुमति मांगी थी. केन्द्र सरकार ने राजफैड को 15 मार्च से कोटा संभाग में सरसों एवं चना की 25 मार्च से 90 दिनों के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद करने की अनुमति प्रदान कर दी है. राज्य के अन्य संभागों में 1 अप्रेल से 90 दिनों के लिए सरसों, चना की खरीद होगी।

Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे