लगता है मारे हुये आतंकियों की आत्मा काँग्रेस के नेताओं के अंदर घुस गयी है- मुख्तार अब्बास नकवी




अभी कुछ समय पहले हुआ पुलवामा हमला के बाद जो जो एयर स्ट्राइक हुई है मामला अब गरमाता जा रहा है| इस मामले को लेकर बीजेपी ओर काँग्रेस नेताओ के बीच शब्दो का पलटवार शुरू हो गया है| अभी कुछ समय पहले भी एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था और केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया| इस पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पलटवार किया है| उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये जवाब दिया है की एयर स्ट्राइक एक सच्चाई है और इस स्ट्राइक से काफी बड़ी संख्या मे आतंकवादी ढेर हुए हैं|
आगे उन्होने बताया की कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं लगता है उन आतंकियों की आत्माएं भटक रही हैं और भटकते-भटकते कांग्रेस के नेताओं में घुस गयी है|
एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर भी नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ सिंह ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं. राहुल गांधी खुद इन नेताओं में शामिल हैं. 
केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेसी नेताओं को बस यही सलाह देना चाहते है कि वे किसी डॉक्टर के पास या झाड़-फूंक वाले के पास जाकर इन आत्माओं को बाहर निकालें और सामान्य रूप धारण कर लें.

Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे