भरतपुर-बिजली के खम्बा के नीचे दबने से वृद्व की मौत


कुम्हेर रोड स्थित कृषि उपज मंडी के निकट कारपेंटर की दुकान चलाने वाले वृद्ध की बिजली के खंभे के नीचे दबने से मौत हो गई। बापू नगर निवासी 68 वर्षीय गुरुदत्त सिंह पुत्र ज्ञान सिंह अपनी दुकान से लघुशंका करने के लिए निकला था, तभी एक हाइवा ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे खंभा उखड़कर गिर गया और इसी दौरान वहां से गुजर रहा वृद्ध खंभा के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 






Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश