पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट


जम्मू-कश्मीर
के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने करारा जवाब दिया है| भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला
और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया| सूत्रों
की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी
तरह से तबाह हो गए हैं| इसी
दौरान जम्मू-कश्मीर पूर्व
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है

पढे -: भारत ने लिया बदला 12 विमानों ने गिराया 1000 किलो बारूद, जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंपों को किया तबाह


जम्मू-कश्मीर के नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट मे कहा, वाह-अगर यह सच है तो किसी भी तरह की कल्पना से परे है. मगर हम आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं. क्या कुछ आगे होना चाहिए. दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- अब समस्या  पीएम इमरान खान की अपने पाकिस्तान के प्रति वह प्रतिबद्धता है, जिसमें उन्होंने कहा था- पाकिस्तान जवाब देने के बारे में नहीं सोचेगा, बल्कि जवाब देगा. उन्होंने कहा- आखिर प्रतिक्रिया क्या आकार लेगी, और यह कहां होगी ? क्या भारत को पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा.

Comments

Popular posts from this blog

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश