Posts

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

Image
Third party image reference These days, there are many TV actresses who have not been left behind in showing their hotness, recently a very beautiful TV actress has shared her photos in very short dress. We are talking about Ruma Sharma. Third party image reference Recently she has shared a picture in the short dress, in this picture she is looking in many colors of short dress, if Ruma is also called the TV's hotest actress then there will probably be nothing wrong in it. Third party image reference Let us all know for information that Ruma has written while sharing the picture, Embrace The Glorious Mess That You Are A Big Thank To My Whole Team For The Hard Work They Took Behind This Picture - @ flamingo.productions @being_flamingo Meet My Multi Talented And Multi Tasking Photographer Third party image reference Let us tell you that Ruma is very active on social media, and shares her hot photos on social media, Ruma keeps her new hot photos and keeps headlines.

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

Image
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंत पर अपने लगाए प्रतिबंध पर फिर से विचार करें| कोर्ट ने बीसीसीआई से श्रीसंत को सुनवाई का मौका देने और 3 महीने में सजा तय का आदेश दिया है| सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बीसीसीआई के पास अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार है अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंथ का भी पक्ष सुने| जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने बीसीसीआई से कहा कि वह श्रीसंत को दी गई सजा के बारे में तीन महीने के अंदर ही जल्द फैसला करे. अब श्रीसंत पर बीसीसीआई को तीन महीने के अंदर फैसला सुनाना होगा कि उनके उपर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद उन्हें क्या सजा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं. तीन महीने के अंदर बीसीसीआई को फैसला लेना है. लेकिन , ये ज्यादा नही है मैंने इतना लंबा इंतजार किया है , थोड़ा इंतजार और सही. मैं लिएंडर पेस को आदर्श मानता हूं. जब वो 45 साल की उम्र मे...

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा

Image
चूरू | कम बारिश की वजह से किसानों की फसल चौपट हो गई है | जिसके बाद से उनके सामने खुद की दो वक्त की रोटी से ज्यादा पशुओं की चिंता सता रही है | फसल चौपट होने और कम बारिश से पशुओं के चारे के भी लाले पड़ गए हैं | साथ ही इनके सामने पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है |  जिले के 92 हजार किसानो पर गहलोत सरकार ने अकाल घोषित कर किसानों के ऊपर मरहम लगाया है | सरकार ने जिले के 163 गांवों को अकाल घोषित कर दिया है | किसानो के ऊपर आए इन संकट के बादलों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने भी इन गांवों को अकाल से प्रभावित अभावग्रस्त घोषित कर इन गांवो के किसानों को राहत दी है | ताकि गांवों से पलायन ना हो और इस आपदा में ये किसान अपना और अपने पशुओं को इस विपदा से बचा सके | चूरू एडीएम रामरतन सोकरिया ने बताया की मुवावजे की प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी | राशि प्रभावित किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी | इसके लिए सबंधित तहसील के पटवारी गिरदावर को आधार नंबर , बैंक खाता आदि के बारे में जानकारी देनी होगी | बता दें , राज्य सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश के 9 जिलों के 5 हजार 555 गांव को अकाल से प्रभावि...

राहुल गांधी द्वारा जैश प्रमुख को 'अजहर जी' कहकर संबोधित करने पर मचा बवाल

Image
नई दिल्ली -  चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही हर पार्टी एक दूसरे पर हमला करने का मौका देख रही है ऐसा ही एक बयान आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया | राहुल ने कहा कि , ' पुल वामा हमला जैश ए मोहम्मद ने किया | इनकी पिछली सर कार ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा | कांग् रेस ने दो प्रधानमंत्री खोये हैं हम किसी के सामने नहीं झुकते हैं " हालांकि , इसी दौरान उ न्होंने मसूद को अजहर जी कह दिया पढे-: चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा कुछ ऐसी ही वाकया तब हुआ था , जब दुनिया का खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन मारा गया था | तब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा जी कहकर सबको हैरान कर दिया था | राहुल गांधी जी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज हर को अजहर जी कहकर संबोधित किया इससे हर कोई हैरान रह गया | दरअसल , राहुल गांधी इसके जरिए भाजपा सरकार , पीएम मोदी और अजित डोवाल पर हमला कर रहे थे | उन्होंने कहा कि मसूद अजहर को भाजपा की सरकार और अजित डोवाल जहाज में छोड़कर आए थे | क्या ये है 56 इंच सीने का कमाल |     ...

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

Image
आज गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला |  जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब रोडवेज बस स्टॉप के पास हुआ है। जब यह हमला हुआ था तब  7  से  8  लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही थी आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा ने बताया कि अब लगभग  28  लोग के घायल होने खबर आ रही है | जिनमे 4 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है | घायलों को अस्पताल में भारती करवाया गया है | रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भांमरे ने कहा कि स्थानीय एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को सभी आवश्यक कदम उठाने की पूरी छूट दी गई है | फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने बस अड्डे को घेर लिया है लिहाजा सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए है | इसके तुरंत बाद ही आईजीपी जम्मू ने इस धमाके के विषय में जानकारी दी है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी |

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी. सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं." सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़,...

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

Image
जयपुर  पंचायतीराज विभाग ने 10 हजार 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं. 7 दिन के अंदर सभी जिलों में एलडीसी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने होंगे. पंचायतीराज आयुक्त ने जिला परिषद सीईओ को पत्र लिखकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है. एक महीने के भीतर सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जाएगी. 6 साल से अटकी भर्ती को गहलोत सरकार ने केवल दो महीने मे सुलझा दिया. पिछली सरकार में जी मीडिया ने बार बार अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को लेकर मुद्दा उठाया था. कई बार नियुक्तियों को लेकर आंदोलन किए गए. पढे-:  नरेन्द्र मोदी ज़ी से पकिस्तान के लिये खतरा, अगर मोदी ज़ी रहे तो पकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा जिसके बाद में गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है और हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य संवर गया. पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 साल से अटकी फाइल को मंजूरी दे दी है. लोकसभा चुनाव आचार सहिता लागू होने से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब एक...